ममता, करुणा और धैर्य की मूरत: एक माँ के रूप में स्त्री के पुनर्जन्म की कहानी
मातृत्व एक स्त्री के लिए केवल एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रेम, धैर्य और करुणा के साथ उसके नए जन्म की एक सुखद और भावनात्मक यात्रा है। गर्भावस्था के संघर्षों से लेकर शिशु के जन्म तक, वह हर चुनौती का सामना करते हुए निस्वार्थ भाव से नवजीवन की सुरक्षा और पालन-पोषण का दायित्व निभाती है। यह सफर जीवन में नई संवेदनाओं और माँ-संतान के बीच अटूट प्रेम के एक नए अध्याय की शुरुआत करता है।
“माँ “केवल मातृत्व होने का नाम नहीं,अपितु एक जननी के शिशु जनने से लेकर उसकी हर उस एहसास का सफ़र है,जो शारीरिक और मानसिक पीड़ाओं से गुज़रते हुए भी स्त्री को स्त्रीत्व की ओर ले जाता है ,जो माँ के गर्भ में आने के प्रथम मास से शुरू होती हुई आजीवन उसकी सुरक्षा का दायित्व निभाता रहता है।प्रेम के इस स्पर्शालिंगन में वह सब कुछ भूल जाती है।वह प्रेम,दया,ममता ,करुणा,धैर्य की मूरत बन जाती है।अथाह ज़िम्मेदारी और परेशानियों से जूझते हुए वह ख़ुद के साथ उस नन्ही जान को संभालती है।एक नई ज़िंदगी में प्रवेश करते हुए वह एक नए सफ़र की शुरुआत करती है।स्त्री से माँ बनने तक के इस सफ़र में उसके जीवन में अनेकानेक बदलाव आते है ।नौ महीने का इंतज़ार और फिर माँ की गोद में ममता भरा सुरक्षित आश्रय जो भीतर -भीतर एक सुखद आनंद को मानो उत्साह से भर देता है।
मातृत्व अनंत प्रेम और नव जीवन के विकास का मार्ग है जो एक स्त्री के जीवन की रचना यात्रा में सुखद अनुभूति की ओर ले जाता है ।जिसमें नन्ही जान माँ के गर्भ से जन्म लेते हुए इस सांसारिक जीव जगत में प्रवेश करती है जिसकी हर छोटी सी हलचल उसे परिवर्तित करती है ।शाश्वत सत्य के इस स्वरूप में मानवीय जीवन विभिन्न संवेदनाओं के साथ अपने जीवन के संवादों की ओर बढ़ता हुआ ज़िन्दगी के एक नए सफर की ओर प्रवेश करता है! बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाओं के साथ तुम्हारा आगमन हम सभी के लिए बहुत ही हृदयस्पर्शी और मार्मिक क्षण है ।
जीवन के हर अनमोल पलों में मेरा स्थायित्व सदा ही तुम्हारे साथ रहेगा…….. चिंता नहीं है काल की, बस कृपा बनी रहे महाकाल की !!!जय महाकाल 🙏🏻🙏🏻
Your Reaction
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
Leave a Comment