Breaking
बिहार: लुंगी-टीशर्ट पहन बरामदे में बैठे, कुल देवी से लिया आशीर्वाद; गांव पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा का देसी अंदाज ● रणजी संग्राम: दूसरे दिन रजत पाटीदार का धमाका या बिहार की वापसी, कौन मारेगा बाजी? ● MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता ● गंगवारा के दो फीडरों की बिजली आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी ● 10 से 13 नवंबर तक मनेगा चित्रगुप्त पूजनोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारी ● अनंत सिंह के समर्थन वाले अनुज सिंह का क्या होगा? आज आएंगे 8 सीटों के नतीजे ● दरभंगा MLC चुनाव: 53 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज: सुबह 8 बजे से काउंटिंग, 56 CCTV से निगरानी; 14-14 टेबल पर गिनती ● Kushinagar: खैरवा घाट पर 25 करोड़ से बनेगा पुल, यूपी-बिहार के 50 हजार आबादी को मिलेगी सहूलियत ● त्रिकुट पहाड़ में बंदरों का आतंक, बिहार से आए पर्यटक को किया घायल ● कौन हैं IAS डॉ. त्यागराजन एसएम? जिन्हें मोदी सरकार बिहार से दिल्ली बुलाकर दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी ● बिहार: लुंगी-टीशर्ट पहन बरामदे में बैठे, कुल देवी से लिया आशीर्वाद; गांव पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा का देसी अंदाज ● रणजी संग्राम: दूसरे दिन रजत पाटीदार का धमाका या बिहार की वापसी, कौन मारेगा बाजी? ● MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता ● गंगवारा के दो फीडरों की बिजली आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी ● 10 से 13 नवंबर तक मनेगा चित्रगुप्त पूजनोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारी ● अनंत सिंह के समर्थन वाले अनुज सिंह का क्या होगा? आज आएंगे 8 सीटों के नतीजे ● दरभंगा MLC चुनाव: 53 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज: सुबह 8 बजे से काउंटिंग, 56 CCTV से निगरानी; 14-14 टेबल पर गिनती ● Kushinagar: खैरवा घाट पर 25 करोड़ से बनेगा पुल, यूपी-बिहार के 50 हजार आबादी को मिलेगी सहूलियत ● त्रिकुट पहाड़ में बंदरों का आतंक, बिहार से आए पर्यटक को किया घायल ● कौन हैं IAS डॉ. त्यागराजन एसएम? जिन्हें मोदी सरकार बिहार से दिल्ली बुलाकर दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी ●

— Advertisement —

Bihar

कांवड़ियों की सेवा में जुटी 'टीम एक सेवा संस्था', मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने संभाली सेवा की कमान

By Vipin Kumar Das Published on 08 August 2026, 02:40 PM 1053 Views
कांवड़ियों की सेवा में जुटी 'टीम एक सेवा संस्था', मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने संभाली सेवा की कमान
Image generated by AI for illustrative purposes

बांका के दुम्मा बॉर्डर पर टाटानगर की 'टीम एक सेवा संस्था' द्वारा कांवड़ियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने किया। विधायक सरयू राय की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में शिवभक्तों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल और आरामदायक विश्राम की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई हैं। यह संस्था निस्वार्थ भाव से कांवड़ियों की सेवा कर समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

बांका/दुम्मा। श्रावणी मेले के दौरान दुम्मा बॉर्डर से लगभग 500 मीटर पहले कांवड़िया पथ पर टीम एक सेवा संस्था, टाटानगर (जमशेदपुर) द्वारा संचालित निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर श्रद्धालुओं की सेवा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। इस सेवा अभियान का संचालन उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, महासचिव अनंत सिंह, सचिव विजय पांडे एवं कोषाध्यक्ष अमित मैथी के नेतृत्व तथा सभी सेवादारों के सहयोग से किया जा रहा है।

शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने किया था। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा था कि कांवड़ियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और ऐसे सेवा शिविर समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस दौरान पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार एवं विधायक, जमशेदपुर पश्चिम सरयू राय भी सेवा शिविर पहुंचे। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों के बीच प्रसाद का वितरण किया और सेवा कार्यों में भाग लेकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। टीम एक सेवा संस्था, टाटानगर परिवार की ओर से उनका अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

इसी क्रम में श्रावणी मेले में शिवभक्त कांवड़ियों की निःस्वार्थ सेवा हेतु संस्था द्वारा दुम्मा कांवड़िया पथ स्थित सेवा शिविर के लिए राशन वाहन को भी विधिवत रवाना किया गया।

जनता दल (यू) पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे राशन की पहले खेप ले कर आए थे। उन्होंने सभी सेवादारों का उत्साहवर्धन किया और बाबा भोलेनाथ से सफल एवं मंगलमय सेवा की कामना कीया था।

कार्यक्रम में बड़े भाई दिनेश जी, देव जी, विनित सिंह, शक्ति सिंह, रानू जी सहित संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया और सेवा कार्य को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

शिविर में शिवभक्तों के लिए निःशुल्क भजन, नाश्ता, शुद्ध पेयजल तथा विश्राम की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। इस वर्ष विशेष रूप से कांवड़ियों के आराम के लिए व्यवस्थित टेंट हाउस बनाया गया है, जहां जमीन के बजाय चौकी पर सोने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं महिला श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं अलग पंडाल में विश्राम की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

संस्था के सेवादार सुबह से देर रात तक शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहते हैं। टीम एक सेवा संस्था पिछले कई वर्षों से जमशेदपुर से आकर श्रावणी मेले में निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रही है, जिसकी श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है।

Your Reaction

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a Comment