विराट-अनुष्का मुंबई में भजन कॉन्सर्ट में झूमे, VIDEO: अब तक 8 बार वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद से मिल चुके
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को मुंबई में कृष्णा दास के कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों ने भक्ति गीतों के साथ गाते हुए तालियां बजाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस अवसर पर विराट ने भी कुछ देर भक्ति संगीत में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि दोनों ने अब तक आठ बार वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद से मुलाकात की है।