बिहार में एक साथ तीन शिक्षक निलंबित, प्रधान शिक्षिका भी शामिल, जानें पूरा मामला
✍️By Prakash Diwakar📅Published on 03 November 2026, 04:17 AM👁 10 ViewsETV Bharat News
From - ETV Bharat News
बिहार के अररिया जिले में सरकारी विद्यालयों में लापरवाही के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। नरपतगंज प्रखंड के चकरदाहा प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण के बाद पांच शिक्षकों पर कार्रवाई हुई। इनमें प्रधान शिक्षिका समेत तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया, जबकि दो अन्य का वेतन स्थगित कर दिया गया। सभी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है।
Leave a Comment